अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण

दुर्ग, 22 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देश के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद कुमार मिश्रा ने आज विकासखंड पाटन के शासकीय प्राथमिक शाला अटारी, पीएमश्री पूर्व माध्यमिक शाला अखरा, प्राथमिक शाला सिकोला, पूर्व माध्यमिक शाला सिकोला एवं हाई स्कूल सिपकोना तथा विकासखंड दुर्ग के सेजस हिंदी मध्यम विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक शाला सिकोला के विद्यालय परिसर में उगे हुए घास को बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल साफ करने निर्देश दिए। सभी विद्यालयों में संचालित मध्यान भोजन की व्यवस्था का अवलोकन कर साफ सफाई एवं गुणवत्ता पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा गया। साथ ही सप्ताह में कम से कम तीन दिन हरी सब्जी मीनू में अनिवार्यता शामिल करने कहा गया।

हाई स्कूल सिपकोना एवं सेजस उतई में प्रायोगिक कक्षाओं के नियमित संचालन नहीं होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित प्रायोगिक कार्य करने के निर्देश दिए गए। सेजस उतई में समय सारणी तैयार की गई है जिसमें मात्र कालखंड एवं विषय अंकित किया गया है उक्त समय सारणी में न ही विद्यालय का समय और ना ही कालखंडों के लगने समय अंकित किया गया है, जिस पर प्राचार्य पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ सूचना जारी की गई।

विद्यालयों के निरीक्षण उपरांत विकासखंड पाटन में आयोजित संकुल समन्वयको की बैठक में उपस्थित होकर विद्यालय निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों व अनियमिताओं से अवगत कराते हुए शाला अवलोकन के दौरान किन-किन पहलुओं को विशेष रूप से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है बताया गया। साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा विभाग समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए समस्त निर्देशों से अवगत कराया गया तथा स्कूल शिक्षा मंत्री जी के मंशा अनुरूप समय सीमा में समस्त निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!