अमलेश्वर नगर में मां दंतेश्वरी की मंदिर बना आकर्षण का केंद्र, मनमोहक झांकी देख नगर वासी हो रहे हैं खुश

अमलेश्वर : नगर पालिका अमलेश्वर क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि महोत्सव को बहुत ही धूमधाम से और हर्ष उल्लास के साथ नगर के विभिन्न चौक चौराहा पर मनाया जा रहा है। नगर के मुख्य चौक से लेकर के बाजार चौक, सहाड़ा चौक,दुर्गा नगर, डीह ,मुख्य मार्ग के बटालियन पेट्रोल पंप के पास सहित विभिन्न कॉलोनी में मां दुर्गा की मनमोहक मूर्ति स्थापित की गई है। जिसको देखने के लिए आसपास से ग्रामीण पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें बटालियन पेट्रोल पंप के पास स्थापित मां दंतेश्वरी नगर में आकर्षण का केंद्र है जहां पर झांकी भी बनाई गई है। साथ ही मुख्य द्वार को दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर के तर्ज पर बनाई गई है। जिसका दर्शन करने के लिए आसपास के लोग पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन रात्रि 08:00 बजे मां दंतेश्वरी की आरती पूजा के साथ झांकी आरंभ हो जाता है।जिसको देखने के लिए नगर के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।महाकाल दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था की है।








