अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मोतीपुर में स्थानीय साहू समाज के पदाधिकारी निर्वाचित, पूर्व सरपंच के पिता बने अध्यक्ष

अमलेश्वर : तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत झीट परिक्षेत्र के स्थानीय साहू समाज मोतीपुर इकाई चुनाव संपन्न कराया गया । आपको बता दें स्थानीय साहू समाज ग्राम मोतीपुर इकाई में 27 सितंबर को पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक कल्याण साहू एवं सह पर्यवेक्षक सुखदेव साहू के द्वारा निर्वाचन प्रणाली के अनुसार पूरा पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराया गया। पूर्व सरपंच श्रीमती योगिता देवकुमार साहू के पिता जी बने अध्यक्ष।

 

जिसमें अध्यक्ष सूखचैन साहू, उपाध्यक्ष कमलेश साहू, तुमेश्वरी साहू, संगठन सचिव सुदामा साहू, हीरा साहू का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन के बाद अध्यक्ष द्वारा सचिव नागेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष ललित साहू एवं मीडिया प्रभारी लोमन साहू को मनोनीत किया गया साथ ही अन्य पदों में परिक्षेत्रीय प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण साहू, सहसचिव महिला दामिनी साहू, संयोजिका महिला प्रकोष्ठ चित्ररेखा साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक दुर्गेश साहू, प्रचार सचिव मोहन साहू एवं अन्नपूर्णा साहू को मनोनीत किया गया।सभी पदाधिकारियों को स्थानीय समाज समाज के लोगों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!