अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रायपुर कलेक्ट्रेट में बड़ा हादसा टला, गिरी छत मचा हड़कंप

रायपुर/ राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। कक्ष क्रमांक 8 की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि छुट्टी का दिन होने से कमरे में कोई कर्मचारी या आमजन मौजूद नहीं था।

अचानक ढही छत, मलबे में दब गईं फाइलें

सुबह कलेक्ट्रेट परिसर के आंग्ल अभिलेख कोष्ठ (कक्ष क्रमांक 8) की छत अचानक ध्वस्त हो गई। घटना इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा मलबा कमरे में बिखर गया। इस दौरान कमरे में रखी कई महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें मलबे और धूल में दब गईं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

जनहानि टली, लेकिन खतरे में सुरक्षा

हादसे के समय छुट्टी का दिन होने से वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। इस घटना ने कलेक्ट्रेट में रोजाना काम करने वाले कर्मचारियों और आने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

लंबे समय से नहीं हुई मरम्मत

सूत्रों के अनुसार रायपुर कलेक्ट्रेट भवन लंबे समय से मरम्मत और रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुका है। समय-समय पर इसकी हालत को लेकर चिंता जताई जाती रही है, लेकिन अब इस घटना के बाद इसकी मजबूती और सुरक्षा को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने की जरूरत है।

अब सवाल यह उठ रहा है कि जिस भवन में रोजाना हजारों लोग काम और अपने कामकाज के लिए पहुंचते हैं, अगर उसकी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं है, तो आने वाले समय में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!