अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दुर्ग का सत्तीचौरा एक ऐसा स्थान है जहां नवरात्र में रोज पूजी जाती हैं बेटियां और कराया जाता है कन्या भोज, अष्टमी को लगाया जाएगा 56 भोग

दुर्ग :  प्रदेश के एकमात्र स्थान दुर्ग के गंजपारा स्थित श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर पूरे 9 दिवस कराया जाता है कन्या भोज जिसमें प्रतिदिन लगभग 208 कन्या माताओं का पूजन करके कन्या भोज कराया जाता है।
क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर दुर्ग में दिनांक 22 सितम्बर से 2 अक्टुबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन होता है, मंदिर परिसर में प्रातः 9 बजे से माता जी का अभिषेक उसके पश्चात दोपहर 12 बजे दुर्गा मंदिर परिसर में लगभग 200 से अधिक कन्या माताओं का पूजन करके कन्या भोज कराया जाता है
समित्ति के अर्जित शुक्ला ने बताया कि पंडाल में रोजाना दोपहर 12 बजे कन्या पूजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन अलग अलग सरकारी स्कूलों में पढऩे वाली बेटियों को गाड़ी के द्वारा यहां बुलाया जा रहा है। इन बेटियों का पूजन कर भोज कराया जा रहा है उसके बाद उन्हें भेंट में शिक्षण सामग्री एवं घर उपयोग की सामग्री जिसमें बैग वाटर बॉटल टिफिन सेंट ड्राइंग बुक जैसे पेंसिल रबर शॉपनर कॉपी पेन बॉक्स 9 प्रकार के फल आदि दिए जा रहे हैं ताकि वे शिक्षा की ओर बढ़ें और स्वस्थ रहे। समिति के लोगों का मानना है कि बेटियां अगर शिक्षित होंगी तो समाज भी शिक्षित होगा।

पूरे 9 दिवस प्रतिदिन कन्या भोज में सभी कन्याओं को सुश्री पायल जैन समाज सेविका द्वारा फल एवं शिक्षण उपयोगी सामग्री का वितरण भेंट स्वरूप वितरण किया जा रहा है पायल जैन द्वारा सभी कन्या माताओं को तिलक पूजन कर सभी कन्या माताओं को चुनरी ओढाकर सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
कन्या भोज में दुर्ग महापौर अल्का बाघमार उपस्थित रही जिनके द्वारा कन्या माताओं का पूजन किया गया
सत्तीचौरा समित्ति द्वारा प्रतिवर्ष प्रदेश का सबसे बड़ा एवं ऐतहासिक कन्या भोज भी कराया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में कन्या माताओ का पूजन कन्या माताओं की शोभायात्रा कन्याभोज सामग्री वितरण किया जाता है, इस वर्ष महाकन्या भोज का अयोजन 2 अक्टूबर गुरुवार को किया जा रहा है जिसकी तैयारी जोरों से की जा रही है। महाकन्या भोज के लिए सभी पार्षदों से समिति पत्र के माध्यम से आग्रह कर रही है कन्या भोज में अपने अपने वार्ड से माताओं को लाने के लिए इसके साथ साथ शहर की आंगनबाड़ी की महिलाओं से भी अनुरोध किया जा रहा है

अष्टमी में लगेगा 56 भोग

श्री सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में अष्टमी के अवसर पर दोपहर 12 बजे माता जी को 56 भोग लगाया जाएगा एवं शाम 7 बजे महाआरती के साथ 56 भोग की आकृषित साज–सज्जा की जाएगी एवं पूरे मंदिर परिसर को सभी प्रकार के फल से सजाया जाएगा..

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!