अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाहंदा (अ) मे चल रहा है गरबा महोत्सव छत्तीसगढ़ी परिधानों में झूम रहे हैं युवक युवती

अमलेश्वर: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पाहंदा (अ) में नवरात्रि के पावन पर्व पर गरबा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व युवा मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू कर रहे हैं। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ी परिधानों को विशेष महत्व दिया गया है।

गरबा महोत्सव की विशेषताएं: 28 सितंबर से चल रहे इस आयोजन में छत्तीसगढ़ी परिधानों को विशेष महत्व दिया गया है, जो इस क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है। बेस्ट नृत्य और वेशभूषा वाले महिला पुरुष युवक युवतियों को 1 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू, समाज सेवी राजेंद्र साहू,स्थानीय साहू समाज के अध्यक्ष प्रहलाद साहू युवा मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री तेख़न सिन्हा, युवा मोर्चा जिला मंत्री रितेश शर्मा सामिल हुए।सभी अतिथियों का आयोजक समिति के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र साहू ने किया

गरबा महोत्सव का महत्व: गरबा महोत्सव नवरात्रि के दौरान आयोजित एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जो सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है। यह आयोजन समाज में भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!