अमलेश्वरकुम्हारीछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनरायपुर

अमलेश्वर में मां दुर्गा के विदाई में उमड़े जनसैलाब, पंडाल प्रमुखों का हुआ सम्मान

अमलेश्वर: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र में दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों की पूजा-अर्चना नव दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। आज माता रानी के विदाई समारोह में दुर्गा पंडालों के प्रमुखों का सम्मान किया गया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। मां दुर्गा के विदाई और जोत जांवारा विसर्जन के दौरान नगर में डीजे धुमाल के साथ-साथ- छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक देखने को मिली।जो पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र रहा देवी देवता के रूप धारण कर कलाकार प्रदर्शन कर रहे थे। साथ ही दो कलाकारों ने भालू के रूप धारण भी किया था जिसे नगर वासी देखते ही रहे।

दुर्गा पंडालों के प्रमुखों का सम्मान: समाज सेवी महेंद्र कंस्ट्रक्शन के संचालक महेंद्र साहू ने दुर्गा पंडालों के प्रमुखों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।मौके  पूर्व जिला पंचायत सभापति दुर्ग मोनू साहू, अमृत सिंह राजपूत, विकास वर्मा, पार्षद मालती साहू, मीना रानी चेलक, लेखनी साहू, सेवती निषाद आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

विदाई समारोह: माता रानी के विदाई समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।दुर्गा पूजा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!