असनारा परिक्षेत्र के अध्यक्ष बने किशन हिरवानी देखिए अन्य पाधाधिकार्यो के सूची सिर्फ cgkegoth.com पर

पाटन: छत्तीसगढ़ साहू संघ एकीकृत नियमानुसार तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत असनारा परिक्षेत्र में आज त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया।
अध्यक्ष किशन हिरवानी,उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू,महिला उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू, संगठन सचिव अर्जुन साहू,महिला संगठन सचिव श्रीमती दामिनी साहू निर्वाचित हुई।




यह चुनाव छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संविधान संशोधन के बाद आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना था। इस चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से साहू समाज के नेतृत्व को मजबूत करने और समाज के विकास के लिए काम करने का अवसर मिला है।
मौके पर मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक धनराज साहू, अशोक साहू, तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, पूर्व अध्यक्ष अश्वनी साहू, गंगा दिन साहू, खेम लाल साहू,पुरण लाल साहू, श्याम लाल साहू, गोपेश साहू, देवनारायण साहू, कमलेश्वरी साहू, हरिशंकर साहू,बलराम साहू सहित समाज के लोग मौजूद रहे। मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक धनराज साहू ने परिणाम की घोषणा विधिवध किया।



