अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव होंगे यशवंत केराम, पदभार ग्रहण किया

अम्लेश्वर: महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन दुर्ग में नए कुलसचिव यशवंत केराम ने आज पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन कृषि विभाग द्वारा की गई है, जबकि पूर्व कुलसचिव रामलखन खरे को मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है। खरे को अब छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद् रायपुर में संयुक्त संचालक के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है।
यशवंत केराम की नियुक्ति से विश्वविद्यालय के कार्य में नई गति और दिशा मिलने की उम्मीद है। इससे पहले, विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने खरे के खिलाफ राजभवन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच में खरे को दोषी पाया गया और उन्हें हटाया गया।

Advertisement





