अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी /विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम नगपुरा में 20 लाख रुपए की नवीन विकास कार्यों की आधार शिला रखी

दुर्ग: दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगपुरा में शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आहाता (बाउंड्रीवाल) निर्माण कार्य के लिए 20 लाख रुपए की विकास कार्यों की आधार शिला रखी। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने विधिवत् पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरक्षण किया और उपलब्ध सुविधा की जानकारी ली।भर्ती मरीजों से मुलाकात उन्होंने भर्ती मरीजों से मिलकर हाल चाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए पैसों की कमी नहीं होगी निरंतर क्षेत्र में नए विकास कार्य हो रहे हैं कुछ दिन पहले नगपुरा वासियों महतारी सदन बड़े भवन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया है जिसका प्रत्यक्ष लाभ माता को मिल रहा है आने वाले दिनों में आपके गांव में जो भी समस्या होगी धीरे-धीरे प्राथमिकता के क्रम में विकास कार्य करते जाएंगे।
आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आहता बाउंड्री वॉल निर्माण का भूमिपूजन किया कुछ दिन में बनकर तैयार हो जाएगा और लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी होगा और उनके स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाएगा। उन्होंने कहा कि वे इस तरह के विकास कार्यों को और भी बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

विधायक ने आगे सबसे निवेदन किया कि।इस दीपावली पर, हम सब मिलकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लें।और स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और दुकानदारों से सामान खरीदें —ताकि त्यौहार की रोशनी केवल हमारे घरों में ही नहीं, बल्कि उन मेहनतकश हाथों तक भी पहुँचे जिन्होंने ये दीपक, मिठाइयाँ और सजावट की वस्तुएँ बनाई हैं।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन, अंजोरा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, पूर्व सरपंच भूपेन्द्र रिगरी, डॉ नरेन्द्र जैन, सुखदेव देवांगन,पवन महतेल,ओमकार देवांगन, रंजीत निषाद, सोसायटी अध्यक्ष मुकेश मांडले, शंकर चौहान, गिरेश्वर देशमुख, जितेन्द्र गुप्ता, संजय देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!