जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायतों की स्थिति खस्ताहाल, फंड की कमी से जूझ रहे सरपंच
पाटन : जिला दुर्ग के जनपद पंचायत पाटन पंचायतों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, मूलभूत एवं 15 वें -16वें वित्त की राशि अभी तक पंचायतों को नहीं मिल पाया है जिसके कारण सरपंचों को छोटे-छोटे काम कराने में भी बहुत समस्या हो रही है, लगभग सभी पंचायतों में लाखो रुपए का उधारी हो गया है। पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों के लिए फंड नहीं होने से नवनियुक्त सरपंचों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही स्थित पूरे जिले की बताई जा रही है।
वर्तमान में सांसद खेल महोत्सव कराने का आदेश हुआ है लेकिन फंड के अभाव में कई सरपंचगण दुविधा में हैं कि कैसे आयोजन करें।फिर भी जैसे तैसे कर भी रहे हैं।
पंचायतो में नवीन निर्माण कार्य भी नहीं आ रहा है नाही कोई पूर्ण किए कार्यों का भुगतान हुआ है ।
परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे से लेकर दैनिक सुविधाओं तक भारी असर देखने को मिल रहा है। ग्रामीण लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, लेकिन सुनवाई कहीं नहीं हो रही।और सरपंच गण जनपद कार्यलय के चक्कर लगा रहे है। उक्त जानकारी सरपंचों से निकल कर सामने आ रही है।






