शनिवार 25 अक्टूबर को शासकीय विद्यालय घुघुवा(क) के पूर्व छात्र छात्राओं का मिलन समारोह
पाटन। पाटन क्षेत्र के प्रख्यात शासकीय उच्च /उच्चतर मा. विद्यालय घुघुवा(क), पाटन के पूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह शनिवार 25 अक्टूबर को होगा। पंजीयन करा चुके पूर्व छात्र-छात्राओं को आयोजन में सम्मिलित होना है, उक्त आयोजन में पूर्व शिक्षकों को भी ससम्मान आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी को प्रातः 8.30बजे से सेजस विद्यालय घुघुवा परिसर में उपस्थित होना है, यहां 10 बजे तक विविध कार्यक्रम और फोटोग्राफी किया जाएगा, इसके बाद के सभी औपचारिक कार्यक्रम “दौलत वाटिका रिसॉर्ट” ग्राम करगा जामगांव एम में संपन्न होंगे।
आयोजक पूर्व छात्र समूह द्वारा जानकारी दिया गया है कि यह हमारे ग्राम के विद्यालय का प्रथम आयोजन होने से छात्र छात्राओं में उत्साह है, लगभग बीस साल पहले साथ में पढ़े हुए वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत छात्र छात्रा इस सम्मेलन में आपस में मिल रहे हैं।






