अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रजत जयंती में भी नहीं हो सका अटल परिसर का लोकार्पण, आस पास पसरा है गंदगी जम रहा है धूल

अम्लेश्वर :  दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के हृदय स्थल में बने अटल परिसर का निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है। जिसका लोकार्पण कराने में पालिका प्रशासन रुचि नहीं ले रहा है।आपको बता दूं छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव रजत जयंती के शुभ अवसर पर भी अटल परिसर के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद लोकर्पण नही हो सका। ठेकेदार के द्वारा बचे हुए कुछ कार्य को पूर्ण भी नहीं किया गया और ना ही नगर पालिका प्रशासन के द्वारा अटल परिसर के आसपास की साफ सफाई की गई ना ही यहां पर किसी भी प्रकार की आकर्षक रोशनी की व्यवस्था रजत जयंती के अवसर पर नहीं की गई है।

अटल परिसर के निर्माण में सिर्फ छत्तीसगढ़ महतारी के नक्शे पर जिलों का नाम लिखना ही संभवता बाकी रह गया है जिसे पूर्ण कराने में पालिका प्रशासन ने अभी तक रुचि नहीं दिखाई और ना ही ठेकेदार के द्वारा। रजत जयंती के शुभ अवसर को देखते हुए कार्य को पूर्ण करना उचित नहीं समझा। अटल परिसर में धूल जमा हो गया है आसपास में गंदगी फैली हुई है जबकि राज्य उत्सव चल रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

भाजपा कार्यकर्ताओं का माने तो छत्तीसगढ़ राज्य बनाने में अटल बिहारी वाजपेई जी का बहुत बड़ा योगदान है। इस लिए कहते हैं हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे।लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इस महापुरुष के मूर्ति के आसपास को साफ सफाई करना उचित नहीं समझा और ना ही लोकार्पण करना उचित समझा अब शायद उसके जयंती पर ही लोकार्पण का कार्यक्रम संभव हो सकता है।जो महीनो है या फिर उसमें भी नहीं हो सकता है यह तो अब जनप्रतिनिधि ही समझेंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!