अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय प्रथामिक शाला सांकरा मे FLN मेला का आयोजन, युवा सरपंच रवि सिंगौर ने किया अवलोकन

अम्लेश्वर: राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालयों में आज 14 नवंबर को एफ एल एन मेला का आयोजन किया गया। नई शिक्षा नीति के निपुण भारत अभियान के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एफ एल एन मेला का आयोजन किया गया है।

इस मेले में भाषा, गणित, अंग्रेजी और बालवाड़ी के स्टाल लगेंगे। स्टाल का संचालन विद्यालय के बच्चे करेंगे और सभी बच्चे स्टाल पर जाकर गतिविधियां करेंगे। सभी प्राथमिक शिक्षकों को लगभग 50 तरह के स्टाल के बारे में आनलाइन प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा चुका है। मेला समाप्ति के बाद कमजोर बच्चों का चिन्हांकन कर उपचारात्मक शिक्षण देकर उनका अधिगम स्तर बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

आपको बता दें प्रथामिक शाला सांकरा के कक्षा 1वी से 5 वी बच्चो के दुवारा अलग अलग चित्रकला, अंकगणित, वर्णज्ञान, अन्य कलाओ का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष तुलाराम सिंगौर, कामता सिंगौर, नेहरू तुरकाने, कांता सिंगौर सहित शिक्षकगण मौजूद है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!