अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से 22 बेटियों को दिए नि:शुल्क साइकिल,जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने छात्राओं को दी बधाई

सरस्वती नि:शुल्क साइकिल योजना , तैयारियों में जुटा प्रशासन

पाटन : शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा गांव-गांव में ही प्राइमरी स्कूल की सुविधा दी जाती है, लेकिन कई गांव में हाई स्कूल थोड़ा दूर होता है, जिसके चलते कक्षा आठवीं तक की शिक्षा पूरी करने के बाद ज्यादातर बेटियां अपनी पढ़ाई स्कूल दूर होने की वजह से छोड़ देती थी, जिसे दृष्टिगत रखते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरस्वती साइकिल योजना शुरू की गई। इस योजना के माध्यम से कक्षा आठवीं पार कर 9 वीं में जाने वाली छात्राओं को उनके आगे की शिक्षा में आवागमन हेतु सहूलियत प्रदान करने नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया जाने लगा। सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से लाभान्वित होने वाली छात्राएं अपनी आगे की पढ़ाई भी जारी रखने लगी।

छत्तीसगढ़ शासन की योजना से छात्राओं को काफी लाभ हुआ है। सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से इस वर्ष जामगांव आर में 22 छात्राओं को साइकिल वितरण किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। दुर्ग जिले के जामगांव आर में कारीगरों के द्वारा युद्ध स्तर पर साइकिलों के पुर्जे फिट किए जाने का कार्य किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

22 छात्राओं को साइकिल वितरण के मामले में कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग ने कहा कि, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली बेटियों को साइकिल दी जाती है। जिले में इस बार 22 छात्राओं को साइकिल प्रदान किया जाएगा जिसकी शुरुआत हो चुकी है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

आगे की शिक्षा के लिए मिला प्रोत्साहन

श्रीमती कल्पना नारद साहू ने कहा की प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पहले कक्षा आठवीं के बाद बेटियों के ड्रॉप आउट की संख्या काफी थी, लेकिन इस योजना के आने के बाद से उन्हें आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिला है। दुर्ग शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा 9वीं में प्रवेश करने वाली बेटियों को सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से नि:शुल्क साइकिल दिया जाएगा। जिससे उनके घर से स्कूल तक का सफर आसान होगा और स्कूल की ओर बढ़ते साइकिल के पाहिए उनके भविष्य के प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

इस अवसर मे- कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, नारद साहू अध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन,कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष, पुर्नेंद्र सिंहा, मंडल महामंत्री,अंगेश्वर साहू अध्यक्ष, SMDC, मनीष जैन, संसद प्रतिनिधि, अरूण चंद्राकर मंडल कोषाध्यक्ष, विद्यालय के प्राचार्य सरजूराम ठाकुर,सायकल वितरण प्रभारी प्रभारी किशोर साहू, मोहित कुमार साहू, एन के धीवर, गौरव मिथलेश,चंद्रहास साहू, अभिषेक सेन सहित बड़ी संख्या में पालक एवं बालक की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!