पावरग्रिड कुम्हारी में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता- 2025 संम्पन्न -ऊर्जा संरक्षण के संदेश को बच्चों ने अपनी तूलिका से जीवंत किया

कुम्हारी। ऊर्जा संरक्षण के महत्व को रचनात्मकता के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पावरग्रिड कुम्हारी ने राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2025 का सफल आयोजन किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्री रजनीश तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक (परिसम्पत्ति प्रबंधन), प. क्षे.-1, पावरग्रिड उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि श्री संजय खंडेलवाल (मुख्य अभियंता, सीएसपीडीसीएल) एवं श्री निहार रंजन साहू (वरिष्ठ परियोजना समन्वयक, क्रेडा) ने बच्चों को ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर प्रेरित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री आर.पी. साहू ने बताया कि इस वर्ष प्रतिभागिता पिछले वर्षो के मुकाबले दोगुनी रही, जिसमें बस्तर, सुकमा जैसे दूरस्थ जिलों से भी बच्चों ने भाग लिया।
राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2025 में ऊर्जा संरक्षण के संदेश को बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से जीवंत किया। ग्रुप-ए (कक्षा 5, 6 और 7) मे प्रथम स्थान: सान्वी संचिता, ओ पी जिंदल स्कूल, रायगढ़ (कक्षा 6), द्वितीय स्थान: अक्षिता सिंह, होलीक्रॉसस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिलासपुर (कक्षा 7), और तृतीय स्थान: शिवम कुमार मेहर, पी एम श्री स्कूल जे एन वी भूपदेवपुर, रायगढ़ (कक्षा 7) को मिला और ग्रुप-बी (कक्षा 8, 9 और 10) मे प्रथम स्थान: ऋषभ वर्मा, सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल, रायगढ़ (कक्षा 8) द्वितीय स्थान: ख्यातिश्री पी., दिल्ली पब्लिक स्कूल, रायपुर (कक्षा 9) और तृतीय स्थान: स्तुती दुबे, सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, कोरबा (कक्षा 8 ‘A’) को प्राप्त हुआ। दोनों श्रेणियों के विजेताओं को क्रमशः रु. 50,000, रु. 30,000 और रु. 20,000 के पुरस्कार प्रदान किए गए।






