अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

एसआईआर कार्य सम्पादन हेतु ,अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

दुर्ग, 28 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार राज्य के साथ जिले में भी निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सम्पादित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में स्थित मतदान केन्द्रों के लिए अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नियुक्त अधिकारीगण आयोग के निर्देश के परिपालन एवं संबंधित विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के मार्गदर्शन में समय-सीमा में कार्य सम्पादित करेंगे।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन हेतु तहसीलदार पाटन जामगांव (आर) सुश्री ममता टावरी, नगर पालिका परिषद कुम्हारी उप अभियंता श्री अतुल सिंह, नगर पालिका परिषद कुम्हारी उप अभियंता-2 सुश्री छाया साहू और नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उप अभियंता श्री ढालेन्द्र ठाकुर सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाये गये हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 63 दुर्ग ग्रामीण हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी उतई श्री राजेन्द्र नायक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री अविनाश श्रीवास, नगर पालिक निगम रिसाली के स्वास्थ्य अधिकारी श्री धर्मेन्द्र मिश्रा और सिंचाई विभाग दुर्ग के कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष सारश्वत सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 64 दुर्ग शहर हेतु अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती रेखा राजपूत, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री श्याम साहू, सहायक अधीक्षक-02 भू-अभिलेख श्री आलोक शुक्ला, नगर पालिक निगम दुर्ग के कार्यपालन अभियंता श्री राजकुमार जैन, नगर पालिक निगम दुर्ग के सहायक अभियंता श्री राजेन्द्र धवाले, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग श्री विनोद शुक्ला और जिला मिशन समन्वयक शिक्षा विभाग दुर्ग श्री विनोद सिन्हा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाये गये हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर हेतु सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री अजय मरावी, जोन-04 नगर पालिक भिलाई के कार्यपालन अभियंता श्री संजय वर्मा, नगर पालिक निगम भिलाई के सहायक अभियंता श्री जे.पी. तिवारी, जोन-02 नगर पालिक निगम भिलाई के सहायक अभियंता श्री अरविन्द शर्मा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर हेतु सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री शंकर तिवारी, सहायक अधीक्षक-02 भू-अभिलेख श्री संतोश नागरे, नगर पालिक निगम भिलाई के कार्यपालन अभियंता श्री अनिल सिंह, नगर पालिक निगम भिलाई के कार्यपालन अभियंता-02 श्री संजय अग्रवाल और नगर पालिक निगम भिलाई के कार्यपालन अभियंता श्री सुनील जैन सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाये गये है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा श्री किरण कुमार कौशिक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमधा श्री अथर्व शर्मा, नायब तहसीदार-02 बोरिद श्री रमाकांत पटेल, जल संसाधन विभाग अहिवारा के एसडीओ श्री रोहन शॉ और सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग भिलाई श्रीमती दिप्ती देवांगन तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 68 साजा (आंशिक) हेतु सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमधा श्री बेनीराम वर्मा और एसडीओ जल संसाधन धमधा श्री कुलेश्वर जोशी को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!