अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राशन दुकान में महिने के आखिरी दिन भीड़, लिया जा रहा है ओटीपी, नही होने पर हितग्राही होंगे वंचित

कुम्हारी : नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम परसदा वॉर्ड 12,16 में महीने के आखिर दिन राशन लेने के लिए हितग्राहियों की भीड़ रही। लोगों का कहना है कि लगातार दुकान नहीं खुलने के कारण वे राशन नहीं ले पाए हैं, और दुकानदार ने नमक और शक्कर का वितरण नहीं किया है।

दुकानदार का कहना है कि राशन के आबंटन नहीं होने के कारण दुकान नहीं खोली गई थी, लेकिन अब राशन का स्टॉक होने पर हितग्राहियों को चावल और शक्कर देने के लिए खोला गया है। हालांकि, सर्वर डाउन होने की समस्या होने लगी है, जिससे ओटीपी नहीं आने पर हितग्राहियों को परेशानी हो रही है। दर्जनों कार्ड जमा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

लोगों में नाराजगी देखी जा रही है, क्योंकि उन्हें नवंबर माह का चावल और शक्कर नहीं मिलेगा यदि उनका ओटीपी नहीं होता है। इस ओर खाद्य विभाग के अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं, और लोगों को समय पर राशन मिल रहा है या नहीं, किसी को कोई मतलब नहीं है।वॉर्ड पार्षद डिकेंन साहू ने भी उक्त मामले में नाराजगी जाहिर की है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!