अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छ.ग.मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का ऐतिहासिक कार्यक्रम, पहली बार हुआ अधिकारी कर्मचारी संगोष्ठी का सफल आयोजन

पाटन राज कुर्मी समाज के द्वारा अधिकारी कर्मचारी संगोष्ठी का आयोजन

पाटन दुर्ग: छ.ग.मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारी संगोष्ठी (मिलन समारोह) का भब्य आयोजन रविवार को कुर्मी भवन पाटन में युगल आडिल राजप्रधान मनवा कुर्मी समाज पाटन राज के अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेन्द्र बंछोर अध्यक्ष आफिसर असोसिएशन भिलाई स्टील प्लांट, अध्यक्षता युगल आडिल राजप्रधान पाटन राज, विशिष्ट अतिथि कमल वर्मा संयोजक अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन छ. ग.एवं अध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ, हेमंत वर्मा अपर आयुक्त छ. ग.गृह निर्माण मंडल जगदलपुर, विशेष अतिथि के रूप में क्रमशः सनत वर्मा उप कुलसचिव पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, डॉ. हेनुराम वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर आई आई टी भिलाई,मोहन वर्मा एच् ओ डी शंकराचार्य यूनिवर्सिटी भिलाई,सुनील वर्मा इनकमटैक्स आफिसर रायपुर,नकुल वर्मा उपसंचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग धमतरी, कृष्ण कुमार नायक अधीक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग,भूपेश वर्मा सहायक अभियंता विद्युत वितरण कंपनी उतई,मनोज वर्मा पूर्व लोक अभियोजक जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर, शैलेष आडिल डी जी एम भिलाई स्टील प्लांट, उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत समाज के महापुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज,स्वामी आत्मानंद जी महाराज,डॉ. खूबचंद बघेल, के छायाचित्रों की पूजा अर्चना कर राजगीत एवं जातीय गौरव गीत के साथ किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

राजप्रधान युगल आडिल ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि हमारा समाज एक बौद्धिक समाज है जो सामाजिक बैठक कर प्रकरणों का निराकरण एवं अन्य गतिविधियों में तो कार्य करते है। हमारे समाज के युवक युवतियो के सर्वांगीण विकास रोजगार एवं शिक्षा के क्षेत्र में कैसे आगे बढे इसी सोच को ध्यान में रखते हुए अधिकारी कर्मचारी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है मुझे आशा कि इस आयोजन का लाभ भविष्य में समाज के युवा पीढी को जरूर मिलेगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

विशिष्ट अतिथि कमल वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा हमारे पाटन राज के राजप्रधान युगल आडिल एवं राजमंत्री केदार कश्यप के अथक प्रयासों का यह परिणाम है कि पूरे छत्तीसगढ़ में पहली बार अधिकारी कर्मचारी संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया है, जो काफी सराहनीय है इस तरह का आयोजन प्रत्येक राज होना चाहिए। हेमंत वर्मा ने कहा आज मुझे मंच साझा करते हुए अत्यंत खुशी हो रहा कि समाज के द्वारा समाज अधिकारी कर्मचारी को एक मंच पर बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। समाज ने हमे इतना सम्मान दिया है तो हम सभी अधिकारी कर्मचारी का कर्तव्य बनता है कि हम सब मिलकर किसी न किसी रूप में सामाजिक ब्यक्तियों का सहयोग करे। मैं अपनी ओर से मदद करने का हर संभव प्रयास करूंगा। मुख्य अतिथि नरेन्द्र बंछोर ने संगोष्ठी की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन हमारे समाज की प्रतिभाओं के लिये नीव का पत्थर साबित होगा। हमारे बच्चों को ईमानदारी से मेहनत करने की जरुरत है फिर आपको आगे बढने से कोई रोक नही सकता। सभी अतिथियों अपने विचार और समाज को उच्च शिखर ले जाने के लिए तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प दुहराया और सभी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना की और राजकार्यकरिणी को धन्यवाद झापित किया ।

अतिथियों के द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में पदस्थ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिसमें अमन वर्मा देवादा सेवा लेखाधिकारी, हिमांशु कश्यप अखरा सहायक शाखा प्रबंधक छ. ग.राज्य ग्रामीण बैंक कांकेर, नीलमणी वर्मा प्रचार्य, अंजली वर्मा स्टोनो जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर, सहित अन्य प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सीताराम वर्मा पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष, जवाहर वर्मा पूर्व राजप्रधान, केदार कश्यप राजमंत्री, राकेश आडिल युवा अध्यक्ष, रंजना वर्मा महिला अध्यक्ष, नीलमणी वर्मा कोषाध्यक्ष, जस्सू जितेश वर्मा, विपिन बंछोर, बिष्णु वर्मा,महेंद्र वर्मा, रूपेन्द्र वर्मा, ललित बिजौरा, राजेश वर्मा, ईश्वर वर्मा, हिरेन्द्र वर्मा, बीरेन्द्र बंछोर, महेश वर्मा,चंद्रहास वर्मा, शिव वर्मा,छन्नूलाल वर्मा, रमेश कश्यप, उदय करण बिजौरा,दुष्यंत वर्मा,अरविन्द वर्मा,प्रेमनारायण चन्द्रवंशी, इन्द्र कुमार वर्मा, प्रेम वर्मा, टिकेंद्र वर्मा, भेदप्रकाश वर्मा सहित अन्य स्वजातीय उपस्थित रहे

कार्यक्रम का संचालन राजमंत्री केदार कश्यप एवं आभार ललित बिजौरा ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!