मुस्लिम हमसफर रिश्ता कॉन्क्रेस” का आयोजन पाटन में 14 दिसंबर को, एकता मंच के द्वारा की जा रही है तैयारी
रानीतराई : मुस्लिम एकता मंच के तत्वधान में पाटन एवं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मुस्लिम समुदाय के युवाओं-युवतियों के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल के रूप में “मुस्लिम हमसफर रिश्ता कॉन्क्रेस” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को कुर्मी भवन, पाटन (जिला दुर्ग) में आयोजित होगा। विवाह योग्य लड़के-लड़कियों के परिचय हेतु यह सम्मेलन समुदाय के लिए एक सुरक्षित और पारदर्शी मंच प्रदान करेगा। कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।
डॉ रहीम खान ने बताया कि कार्यक्रम में परिवार अपने योग्य पुत्र-पुत्रियों का परिचय अन्य परिवारों से करा सकेंगे और उपयुक्त रिश्तों के चयन की प्रक्रिया को सरल बना सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि आज के समय में सही रिश्ता ढूँढने की चुनौती को देखते हुए मुस्लिम एकता मंच ने यह पहल समाज की सुविधा और आपसी सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से की है।






