प्रेस क्लब अध्यक्ष करन साहू का जन्मदिन, cgkegoth.com के पाठको ने बनाया यादगार, काटा सर्प्राइज केक

अम्लेश्वर पाटन : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में अटल व्यावसायिक परिसर के सामने युवा नेता अमृत सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रेस क्लब अमलेश्वर के अध्यक्ष पत्रकार करन साहू का जन्मदिन बड़े ही अनोखे तरीके से मनाया गया।
दिनचर्या के मुताबिक, करन साहू सुबह 11 बजे अपने निवास से निकलकर उत्तर पाटन के गांवों में संपर्क कर रहे थे, तभी अमलेश्वर पहुंचे और देवा होटल में चाय पीने रुके। वहीं मौजूद युवा नेता अमृत सिंह राजपूत और cgkegoth.com के पाठकों ने अचानक प्लान बनाया, केक मंगवाया और जन्मदिन को यादगार बना दिया।
इस मौके पर छाया पार्षद शिवा साहू, देवा ठाकुर, किरण साहू, लक्ष्मी मेडिकल के संचालक प्रेम धिवर, सुमित टिकरिया, गणेश यादव और अन्य पाठक मौजूद रहे। सभी ने करन साहू को दीर्घायु और चिरंजीवी होने की शुभकामनाएं दीं। वाकई, एक अनपेक्षित लेकिन खुशनुमा सर्प्राइज रहा। श्री साहू ने कहा उक्त आयोजन से मेरा मन गदगद हो गया सभी पाठकों का हृदय से धन्यवाद आभार।






