अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारों के साथ दुर्ग से दिल्ली रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्त्ता, रामलीला मैदान की महारैली में भरेंगे हुंकार, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया रवाना 

सड़क एवं रेल मार्ग से दिल्ली रवाना हुवे दुर्ग ग्रामीण के कांग्रेस कार्यकर्ता

दुर्ग। लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में धांधली के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए दुर्ग (ग्रामीण) जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली रवाना के समय दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एकत्रित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” के गगनभेदी नारे लगाए। कार्यकर्ता सड़क एवं रेल मार्ग के अलग अलग माध्यम से रवाना हुवे जो 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली में शामिल होंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को दिल्ली के लिए रवाना किया।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि मतदाता सूची में अनियमितताएं और चुनाव आयोग का सरकार की “कठपुतली” की तरह काम करना लोकतंत्र के लिए खतरा है, जिसके खिलाफ अब दिल्ली से शंखनाद होगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में यह आयोजन देश की राजनीति को नई दिशा देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि देशभर से जुटने वाले लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश को घर-घर और जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

सड़क एवं रेल मार्ग से दिल्ली रवाना होने वालों में हरीश ठाकुर, धर्मेंद्र साहू, घनश्याम साहू, महेंद्र साहू, तोरण साहू, घनश्याम यादव, प्रताप चंद्राकर, मनीष साहू, डॉ नरेश साहू, आनंद कपूर ताम्रकार, मोहित वालदे, प्रीतम देशमुख, तिलक राजपूत, विनोद सेन, भूपेंद्र सेन , सुमित घोष, मनीष कुमार, अभिषेक जांगड़े, टिकेश्वर कुमार, गोपी वर्मा, सरोजनी चंद्राकार ,संध्या वर्मा , दुष्यंत मरकाम , डि.डी चंद्राकार, राजेश छैदईया , सजल यादव, प्रमोद साहू, भावेश शर्मा, दिलीप साहू, हिमांशु यादव, नागेश गुप्ता , जीवन श्रीवास्तव, मंतराम यादव, उमेश साहू, मनीष साहू, राम, प्रसाद पटेल, मोनू यादव, नरेंद्र साहू, लाला यादव, महेतरु यादव, राहुल राजपूत, करन ठाकुर, योगेश्वर सिंह, सिद्धांत ठाकुर, शशांक डेविड सहित बड़ी संख्या रवाना हुवे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!