आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत,जामगांव आर की मंडल स्तरीय पदयात्रा
रानीतराई : आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत समूचे भारतवर्ष में चल रहे घर-घर संपर्क अभियान की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल स्तरीय पदयात्रा एवं घर घर संपर्क अभियान मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू के प्रतिनिधित्व में संपन्न होना है।
आपको बता दें इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक,कार्यक्रम प्रभारी गिरेश साहू,एवं श्रीमती गायत्री वर्मा जी,उपस्थित रहेंगे
16 दिसंबर को 11 बजे बस स्टैंड , किसान चौक जामगांवआर शुरुआत होगी। उपरोक्त कार्यक्रम सभी भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश,जिला,मंडल पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधि,शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता की उपस्थिति रहेगी।



कार्यक्रम की तैयारी कमलेश साहू अध्यक्ष जामगांव आर मंडल,महामंत्री निर्मल जैन ,पुणेंद्र सिन्हा भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल और पाटन विधानसभा के कार्यकर्ता के द्वारा किया जा रहा है।



