अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

“हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे” थीम पर,छत्तीसगढ़ सरकार कर रही काम – कुलदीप बैसवाड़े

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की थीम के साथ प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ सुख-समृद्धि और विकास के नए आयाम स्थापित करे। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

श्री बैसवाड़े ने राज्य स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!