अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

खोरपा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में न्योता भोजन का आयोजन

खोरपा। स्वर्गीय श्री थानसिंह वर्मा, खोरपा की स्मृति में उनकी बहू श्रीमती मालती वर्मा, रसोईया, खोरपा के द्वारा आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, खोरपा के समस्त विद्यार्थियों हेतु न्योता भोजन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय श्री थानसिंह वर्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करना एवं विद्यार्थियों के प्रति सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया, जिससे विद्यालय परिसर में आत्मीयता एवं सौहार्द का वातावरण निर्मित हुआ।

उक्त कार्यक्रम में श्री संतोष कुमार शर्मा (प्रधानपाठक, MS.), श्री कमलेश कुमार साहू (प्रधानपाठक, PS.), श्री रोशन कुमार देशमुख (CAC, बालक पाटन), श्रीमती आशा साहू (शिक्षिका), श्री प्रफुल्ल चंद्र साहू (शिक्षक), श्री ठाकुर राम यादव (शिक्षक) एवं श्रीमती भूमिजा देवांगन (शिक्षिका) की उपस्थिति रही।

सभी शिक्षकों ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए आयोजक परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!