अमलेश्वरखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईधमतरीपाटनभिलाई 3रानीतराईसेलूद

कृषि महाविद्यालय मर्रा के विद्यार्थियों ने किया फिश हैचरी, कोल्ड स्टोरेज एवं कृषि विज्ञान केंद्र,धमतरी का शैक्षणिक भ्रमण

मनोज साहू /पाटन / संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा (पाटन) बीएससी चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं का अधिष्ठाता डॉ.अनिल कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ओमप्रकाश परगनिहा के नेतृत्व में रावे / रेडी कार्यक्रम 2025-26 ग्राम बेलौदी में संचालित है। जिसके अंतर्गत कृषि-आधारित उद्योग संलग्नता कार्यक्रम में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जहां प्रथम चरण में सौ एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले संजय गांधी फिश हैचरी, देमार का भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को मत्स्य बीज उत्पादन, ब्रूडर प्रबंधन, अंडा संग्रहण, हैचिंग प्रक्रिया एवं मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञों ने मत्स्य पालन से आय बढ़ाने के उपाय भी बताए।

ततपश्चात कृषि विज्ञान केंद्र, धमतरी का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान केंद्र में किये जा रहे सिंघाड़ा एवं मखाना उत्पादन तकनीक की विस्तृत जानकारी, बत्तख पालन, बीज उत्पादन कार्यक्रम, उन्नत कृषि तकनीक, फसल उत्पादन, मृदा परीक्षण, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, कीट-रोग प्रबंधन, बीज उत्पादन इकाई में विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन, प्रसंस्करण एवं भंडारण की विधियों एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों के लिए संचालित प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला गया।

 

अंतिम चरण में कोल्ड स्टोरेज में फल-सब्जियों एवं अन्य कृषि उपज के सुरक्षित भंडारण, तापमान प्रबंधन, शेल्फ लाइफ बढ़ाने की तकनीक तथा विपणन व्यवस्था की जानकारी दी गई।

इस एग्रो इंडस्ट्रियल अटैचमेंट में शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों का व्यावहारिक ज्ञान बढ़ा तथा उन्हें कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों की समझ विकसित हुई। उपरोक्त कार्यक्रम महाविद्यालय सहायक प्राध्यापक डॉ.किरण कुमार नागराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!