अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रेशम साहू ने कोटा (राजस्थान) में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया में रजत पदक जीतकर किया गांव को गौरवान्वित

अम्लेश्वर: जय महावीर व्यायाम क्लब झीट ,पाटन की होनहार खिलाड़ी रेशम साहू ने कोटा (राजस्थान) में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट ज़ोन वेटलिफ्टिंग वुमेंस लीग 2025–26 में 44 किग्रा वजन वर्ग में रजत पदक जीतकर क्लब और ग्राम पंचायत झीट का नाम रोशन किया है।

रेशम ने 45 किग्रा स्नैच और 61 किग्रा क्लीन एंड जर्क, कुल 106 किग्रा वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की। उनके कोच आदित्य सिन्हा का इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा। युवा सरपंच रुपेंद्र राजू साहू ने भी विशेष सहयोग दिया और आगे भी इस तरह की मदद के लिए संकल्पित हैं। रेशम की इस उपलब्धि से न सिर्फ क्लब, बल्कि पूरे ग्राम पंचायत को गर्व है।

ग्रामवासियों और क्लब सदस्यों ने सम्मान समारोह आयोजित कर रेशम और उनके कोच का सम्मान किया। इस अवसर पर राजू रूपेंद्र साहू, धर्मेंद्र कौशिक, रोहित साहू, राजेश्वर सिन्हा, हेमंत कौशिक और समाजसेवी हेमंत कौशिक, कमलेश पटेल, हेमंत अग्रवाल भूपेश सिन्हा जी, डिगेश साहू ठाकुर सर, पाल, जितेंद्र ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, बृजेश पटेल, प्रीतम सिन्हा सहित जय महावीर व्यायाम क्लब के अध्यक्ष सुरेश पटेल उपाध्यक्ष वीरसिंग खुटेल सचिव पोषण लाल पटेल सह-सचिव: कुमलेश सिन्हा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में खिलाड़ी रेशम साहू एवं उनके कोच आदित्य सिन्हा का सम्मान कर उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!