अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
ग्राम पंचायत झीट के युवा सरपंच ने जागरूकता का दिया संदेश,अपने बच्चों को पिलाए जिंदगी के दो बूंद

अम्लेश्वर: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज पोलियो अभियान के शुभारंभ, सरपंच ग्राम पंचायत झीट रुपेंद्र राजू साहू अपने बच्चों को दो बूंद पोलिया पीला कर संदेश दिया और 0 से 5 वर्ष के बच्चे को पल्स पोलियो पिलाने की आग्रह भी किया।


श्री साहू ने कहा कि पोलियो के विरुद्ध देश की जीत को बरकरार रखने के लिए पल्स पोलियो अभियान पुनः शुरू किया जा रहा है। बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए। मुख्य तिथि (बूथ दिवस)21 दिसंबर 2025 रविवार को अभियान का मुख्य दिन है। ग्राम पंचायत झीट के आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक में बच्चों को पोलियों ड्राप पिलाया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील किया कि इस रविवार अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर “दो बूंद जिंदगी की” अवश्य पिलाएं।








