अम्लेश्वर में हिंदू सम्मेलन 2025 संपन्न, एकता, संस्कृति और समरसता का भव्य संगम

अम्लेश्वर : “हिंदू सम्मेलन 2025” का आयोजन नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर में अटल परिसर के पास 21 दिसंबर को श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। समाज के सभी वर्गों के सक्रिय सहयोग से यह कार्यक्रम धार्मिक जागरण एवं सांस्कृतिक एकता का जीवंत उदाहरण बन गया।
सम्मेलन में प्रमुख संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्वानों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया और हिंदू समाज में संगठन, जागरूकता व सांस्कृतिक उत्थान का आह्वान किया। कार्यक्रम में भगवद कीर्तन, धार्मिक प्रवचन, सामूहिक संकल्प, तथा समाजहित के विभिन्न विषयों पर सारगर्भित चर्चाएँ हुईं।



आयोजन समिति ने इस अवसर पर सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों, प्रायोजकों, मीडिया प्रतिनिधियों और दर्शकों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। समिति ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक चेतना का प्रतीक है, जिसने एकता, समरसता और संस्कृति के मूल्यों को पुनः पुष्ट किया है। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में टोप लाल वर्मा माननीय प्रांत संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ संत श्री स्वामी राम तिलक महाराज योगाचार्य एवं मातृशक्ति श्रीमती मीनाक्षी शर्मा का उद्बोधन हुआ जिसमें हिंदू समाज हिंदू समाज का इतिहास पर समाज को संगठित रहने हेतु इस विषय पर जोर दिया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के विभिन्न वर्ग से आए हुए लोग उपस्थित रहे नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता नगर के संघ चालक रमेश कुमार तिवारी, प्रकाश कश्यप, वैभव शास्त्री, इस कार्यक्रम के संयोजक प्रज्ञानंद पाटनवार एवं कोषाध्यक्ष यशपाल साहू अन्य अन्य कार्यकर्ता एवं सभी पांचो बस्ती से गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिसमें धनेश यादव, धर्मेंद्र सोनकर, कुमार साहू, श्रीमती ललिता कुमार साहू ,कुमार साहू,पूरन साहू, ओम प्रकाश साहू, मनोहर साहू, कैलाश सोनी, कैलाश कुमार , कैलाश यादव, नारायण यादव, सुखदेव साहू, शिव साहू, मनोज यादव, सुनीता साहू, सुनील शर्मा, आदो राम साहू, अभिषेक शर्मा, राकेश सूर्यवंशी, राम दीक्षित, मदन भंडारी, श्रीवास्तव एवं लगभग 500 की संख्या में समाज से विभिन्न वर्ग के व्यक्ति उपस्थित रहे|
कार्यक्रम का समापन “जय श्रीराम” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ हुआ।



