अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रशासकीय स्वीकृति के बाद भी नहीं हो सका मगरघटा ,परसदा पुल का निर्माण, सेतु विभाग साधे हुए हैं चुप्पी

अम्लेश्वर, कुम्हारी 25 दिसंबर : पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर पालिका परिषद अमलेश्वर और नगर पालिका परिषद कुम्हारी को जोड़ने वाली मगरघटा परसदा नाला पुल का निर्माण भाजपा सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल में भी नहीं हो सका।

आपको बता दें पूर्व छत्तीसगढ़ सरकार में उक्त पुल के निर्माण की रूपरेखा तैयार की गई थी। जिसकी प्रशासकीय और तकनीकी स्वीकृति जुलाई, अगस्त 2023 में हो गई है। और अब वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पुल की निर्माण नहीं हो सका जिसको लेकर के आम लोगो के बीच आक्रोश है। जिस पर किसी प्रकार की पहल शासन प्रशासन की ओर से दिखाई नहीं पड़ रही है। लगातार लोगों के द्वारा इस ओर ध्यान आकर्षण कराया जा रहा है। लेकिन मोदी की गारेंटी और विष्णु के सुशासन में भी पुल निर्माण के दिशा में मुहर लगते दिखाई नहीं दे रही है। न ही क्षेत्र की जनप्रतिनिधी भी इस ओर कोई पहल कर रही हैं।

कुम्हारी से अम्लेश्वर होते हुए रायपुर जाने का या मुख्य मार्ग है और मगरघटा से हाई स्कूल में अध्यापन कार्य के लिए दर्जनों बच्चे यहां आते हैं। जिसे बारिश के मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही शिक्षक शिक्षकों को भी इस मार्ग से आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वही व्यापारी भाइयों को भी वर्षा ऋतु में रायपुर आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्रति भी लोगों में असंतोष दिखाई दे रहा है।इस ओर सेतु विभाग भी मौन साधे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!