कलेक्टर जनदर्शन में लगा आवेदन, अभी तक नही मिली मुआवजा राशि, ढाई, तीन साल से भटक रहे हैं किसान
पाटन: पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बटरेल के निवासी सड़क चौड़ी करण में हुए भूमि अधिग्रहण की मुआवाजा राशि के के लिए लगभग ढाई तीन साल से भटक रहे हैं हैं। जिसकी सुध लेने वाले अधिकारी भी मामले को लेकर मौन साधे हुए हैं।
आपको बता दें बटरेल से धमना मार्ग में चौड़ीकरण कार्य किया गया है। जिस पर किसानों ने सहमति देकर अपनी जमीन को शासन को सौंपा है जिसकी मुआवजा राशि आज तक किसानों को नहीं मिली है। किसानों का कहना है कि हम कोई बड़े किसान नहीं है छोटे छोटे किसान है। जमीन अधिग्रहण के बाद ज्यादा बचा भी नही है। मुआवजा राशि नहीं मिलने से आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है। कई दिक्कतो का सामना हो रहा है जिस पर अभी हम अपना बचे हुए जमीन भी नही बेच पा रहे हैं। चौड़ीकरण के पहले शासन ने हमसे सहमति लिया था और हमने सहमति देकर के अपनी जमीन को सड़क चौड़ीकरण के लिए दिया है उक्त एवज में हमें मुआवजा के रूप में राशि लोक निर्माण विभाग के द्वारा प्रदान की जाएगी जिसे अभी तक नहीं दी गई है।



भूमि अधिकरण के समय 15 दिन के अंदर राशि देने की बात लोक निर्माण विभाग ने की थी लेकिन आज तक 15 दिन नहीं आया और हमें तहसीलदार एसडीएम और कलेक्टर के कार्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है। कलेक्टर जनदर्शन में देने के बाद भी आज तक मुआवजा का राशि नहीं मिल पाई है। जिससे हम सभी किसान शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि अति शीघ्र हमें हमारे मुआवजा की राशि प्रदान करें।
उक्त विषय में अनुविभागीय अधिकारी का कहना है कि किसानों की मुआवजा राशि की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है एसडीएम कार्यालय में कोई पेंटिंग नहीं है जमीन की नई गाइडलाइन के लिए शासन को भेजा गया है।



