अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
मोतीपुर में मेला मिलन समारोह का आयोजन बुधवार को, आयोजक समिति कर रहे है तैयारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
अम्लेश्वर : जय सतनाम युवा मंडल एवं समस्त ग्रामवासी मोतीपुर के तत्वधान में 31 दिसंबर को मेला मिलन समारोह का आयोजन। मोतीपुर के हृदय स्थल सतनाम चौक पर किया गया है। आपको बता दें परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की जयंती के शुभ अवसर पर यह मेला मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रात्रि 7:00 बजे से अतिथि सम्मान समारोह के साथ पंथी पार्टी सत के पुजारी सतनाम बालक बालिका पंथी पार्टी महकखुर्द उतई की भव्य प्रस्तुति होगी। साथ ही रात्रि 10:00 बजे से तोर मया के सुरता सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति होगी।जिसकी तैयारी आयोजक समिति के द्वारा किया जा रहा है।



