महात्मा गांधी विश्व विश्वविद्यालय में खेल सम्मेलन 2025/26 का आयोजन, सासंद विजय बघेल करेंगे शुभारंभ

अम्लेश्वर: दुर्ग जिला अंतर्गत महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं उनकी विश्वविद्यालय सांकरा पाटन में विश्व विश्वविद्यालय खेल सम्मेलन 2025/26 का आयोजन हर्ष उल्लास के साथ किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज 31 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के मुख्य अतिथि में संपन्न होगी।
आपको बता दें अतिथियों की उपस्थिति सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल सांसद दुर्ग। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप वासनिकर सेवानिवृत आईएएस आयुक्त विभागीय जांच छत्तीसगढ़ शासन, रवि सिंगौर सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा रहेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रो. आर आर सक्सेना कुलपति महात्मा गांधी उद्यान की एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग करेंगे।कार्यक्रम का आयोजन उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय परिसर सांकरा पाटन में होगी। कार्यक्रम की तैयारी डॉक्टर सेवन दास खूंटे कीड़ा अधिकारी और डॉ अमित दीक्षित अधिष्ठाता छात्र कल्याण के द्वारा की जा रही है।






