झीट महुदा राज में शाकम्भरी महोत्सव एवं प्रथम वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन

अम्लेश्वर : छत्तीसगढ़ कोसरिया पटेल मरार समाज झीट महुदा राज के मां शाकम्भरी महोत्सव एवं प्रथम वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन बाजार चौक पाहंदा (अ) में आज 11 जनवरी को संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि राकेश ठाकुर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दुर्ग रहे। अध्यक्षता सुनील पटेल प्रदेश अध्यक्ष ने किया। विषेश अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, जनपद आनंद बघेल,महेंद्र वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस , डॉ मोहन साहू,पवन पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष, कुबेर पटेल ,आत्मा राम पटेल, खिलू पटेल,अशोक पटेल, केशव पटेल महामंत्री, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती ईशरावती ठाकुर,चेतन देवांगन, पूर्व सरपंच मोहन साहू, कृष्णा साहू,परमेश्वर यदु, ईश्वर साहू की गरीमामई उपस्थिति रही।



कार्यक्रम की शुरूआत मां शाकम्भरी देवी की पूजा अर्चना से हुई सर्व प्रथम महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाल कर गांव का भ्रमण किया।तत्पश्चात अतिथियों का आगमन स्वागत सम्मान। स्वागत भाषण कामता पटेल अध्यक्ष झीट राज ने किया।कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र पटेल ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा की “मरार समाज की क्या पहचान साग बाजी और ईमान” पटेल समाज मेहनत कश समाज इसके द्वारा उगाए गए सब्जी बाजी लोगो को स्वास्थ लाभ दिलाने में काम करता है। पटेल समाज डॉक्टर के रूप में लोगो का विटामिन और प्रोटीन के अनुरूप साग सब्जी परोसते हैं।
समाज प्रमुखों ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए युवा पीढ़ी को नशा पान से दूर रहकर कार्य करने की बात कही युवा समाज को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने में योगदान दे साथ ही अपने बच्चों को संस्कारवान बनाए।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का सब्जी टोकरी के साथ शाल श्रीफल भेंट का सम्मानित किया गया। जिसमे हितेन्द पटेल सहित सामाजिक कार्यकर्ताओ का सहयोग रहा। अभार प्रकट हितेंद पटेल ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में मरार पटेल समाज के महिला पुरुष उपस्थित रहे।



