अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नारधी में दो दिवसीय रामचरित मानसगान के साथ मड़ई मिलन समारोह संपन्न, क्षेत्र के जनप्रतिनिधी हुए शामिल

पाटन : पाटन विकास खंड के ग्राम नारधी मे दो दिवसीय मानसगान एवं मंडाई महोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे बोर्ड परीक्षा मे उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले व नवोदय विद्यालय मे चयनित बच्चों तथा पीएचडी धारी व विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मानसगान व मंडाई महोत्सव तथा प्रतिभा सम्मान के सम्बन्ध मे अपने उद्बोधन मे कहा की रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाता है भगवान राम का चरित्र हमें अच्छे इंसान बनना सिखाती है, साथ ही मंडाई महोत्सव के सम्बन्ध मे कहा की मंडाई महोत्सव बरसो से चली आ रही संगम की संस्कृति है जंहा लोग आपस मे मिलकर अपने सुख दुःख बाटते है, अपने बिताये हुए दिनों को यादकर आनंदित होते है, आगे उन्होंने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह एक अच्छी परंपरा है यह बच्चों को आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करती है।

इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जिला पंचायत दुर्ग के सभापति श्रीमती नीलम चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, ग्राम नारधी के सरपंच घनश्याम ठाकुर, जय हिंद नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अरविंद पाल, मेघनाथ साहू,माधव प्रसाद सिन्हा,रूपेंद्र सिन्हा,राजेंद्र सिन्हा, भुनेश्वर सिन्हा, बलराम सिन्हा, कमल सिन्हा, ओमकार सिन्हा, बीरेंद्र पाल, लोकेश पाल, कामता साहू, भावेश साहू, शुभम वर्मा, तनवीर ठाकुर सहित सभी पंच, व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!