गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए ढालेश साहू ,पशु चिकित्सालय रिसामा में किया ध्वजारोहण, ग्रामीणों की रही गरिमामयी उपस्थिति
दुर्ग : ग्राम रिसामा स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य व किसान नेता ढालेश साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रिसामा के सरपंच रोशन साहू, पंच अजय कुमार साहू, गितेश्वर साहू, मुकेश कुमार साहू, पशु चिकित्सालय के प्रमुख अधिकारी, महिला समूहों की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान की मूल भावना—समानता, न्याय और अधिकार—को आत्मसात करने का आह्वान किया।



ढालेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों के साथ-साथ आम नागरिकों, किसानों और पशुपालकों के अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन एवं पशु स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और ग्राम विकास के संकल्प के साथ किया गया।



