अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा में बर्तन बैंक योजना का प्रस्ताव प्रस्तुत/कीर्ति नायक

पाटन : जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा की बैठक में अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए “बर्तन बैंक योजना” प्रारंभ करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

बैठक के दौरान अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि जनपद पंचायत क्षेत्र में विवाह, सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के अवसर पर प्लास्टिक एवं डिस्पोज़ेबल सामग्री का अत्यधिक उपयोग किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समस्या उत्पन्न हो रही है। साथ ही इससे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ भी पड़ता है।

प्रस्तावित बर्तन बैंक योजना के अंतर्गत स्टील/एल्यूमिनियम के बर्तन क्रय कर उन्हें सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों हेतु नागरिकों को नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्लास्टिक के उपयोग में कमी आएगी और स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल आयोजनों को प्रोत्साहन मिलेगा।

श्रीमती कीर्ति नायक ने यह भी बताया कि यह योजना पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से सीधे जुड़ी है, अतः इसे कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड के माध्यम से क्रियान्वित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके लिए जिला कलेक्टर महोदय को प्रस्ताव प्रेषित करने एवं आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पाटन को अधिकृत किए जाने का सुझाव भी सदन के समक्ष रखा गया।

/जनपद पंचायत पाटन की यह पहल क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ एवं पर्यावरण-संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!