अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कुम्हारी आएंगे, किसान मेला के कार्यक्रम में होगें शामिल

दुर्ग, 30 जनवरी 2026/ केन्द्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 31 जनवरी 2026 को दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे ग्राम गिरहोला, खपरी और कुम्हारी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान 31 जनवरी को प्रातः 10 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे ग्राम गिरहोला पहुंचेंगे। वे यहां पर कृषि फार्म भ्रमण पश्चात् दोपहर 12 बजे ग्राम खपरी पहुंचेंगे तथा दोपहर 12.30 बजे कुम्हारी पहुंचेंगे और यहां आयोजित किसान मेला के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान अपरान्ह 2.00 बजे कार द्वारा कुम्हारी जिला दुर्ग से रायपुर प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!