अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कोसरिया यादव समाज के तत्वधान में ,01 फरवरी को गीता जयंती युवक युवती परिचय सम्मेलन के साथ बेलौदी में सम्मान समारोह का आयोजन

जामगांव आर : कोसरिया यादव समाज सर्किल रानीतराई के तत्वाधान में 01 फरवरी को गीता जयंती, युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम बेलौदी में किया गया है।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लच्छी राम यादव कोरिया यादव समाज सर्किल रानीतराई करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में समाज के प्रमुखों की गरिमामई उपस्थित रहेगी।

द्वितीय सत्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और दुर्ग सांसद विजय बघेल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बोधन यादव जिला अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज महासभा करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्र के जिला जनपद जनप्रतिनिधि सहित सामाजिक पदाधिकारी होंगे।

कार्यक्रम की तैयारी कोसरिया यादव समाज रानीतराई के द्वारा किया जा रहा है। उक्त जानकारी मीडिया को नारायण यादव ने शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!