अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कन्या शाला रानीतराई में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ संपन्न

रानीतरई: विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 27 जनवरी को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती कल्पना नारद साहू जिला पंचायत दुर्ग थी। कार्यक्रम अध्यक्षता महेंद्र साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं शाला विकास समिति ने किया। विशेष अतिथि के रूप में कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, श्रीमती रश्मि वेद प्रकाश वर्मा जनपद सदस्य पाटन, कमलेश साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल जामगांव आर, निर्मल जैन अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय रानी तराई, अशोक शर्मा शाला प्रबंधन एवं शाला विकास समिति, धनराज साहू भाजपा नेता, गुमान साहू भाजपा नेता, श्रीमती सुअंजना चक्रधारी सांसद प्रतिनिधि, सत्यनारायण टिकरिहा सरपंच, श्रीमतिलीना सुरेश साहू सरपंच, प्रियालता महिपाल सरपंच।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा द्विप प्रज्वलित से हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुल 20 कार्यक्रम रखा गया था। साथ पुरस्कार वितरण में शैक्षणिक गतिविधियां स्वच्छता पखवाड़ा, कला उत्सव ,जनजाति पखवाड़ा दिवस, संविधान दिवस, गुरु घासीदास जयंती, बाल दिवस, राष्ट्रीय बाल रंग महोत्सव में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कार से नवाजा गया। संस्था के प्राचार्य श्रीमती गीता सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक कार्यालय कर्मचारी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का मन संचालन सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती संगीता चंद्राकर ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!