पुरनचंद शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल तर्रा का वार्षिक उत्सव, सांसद विजय बघेल हुए शामिल

पाटन। विकास खंड पाटन अंतर्गत पुरनचंद शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तर्रा में वार्षिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजा कर राष्ट्र गान और छात्रा रौशनी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल रहे। अध्यक्षता जिला पंचायत दुर्ग की सभापति नीलम चंद्राकर ने किया। विशेष अतिथि के रुप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर, जनपद सदस्य प्रणव शर्मा, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष खिलावन चंद्राकर, सरपंच विपिन चंद्राकर, सरपंच श्रीमती तुलसी रोहित सिन्हा, पूर्व सरपंच भूषण चंद्राकर, पूर्व सरपंच डॉ योगेश चंद्राकर ,राकेश चंद्राकर, सत्यानारायण चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



स्वागत उद्बोधन में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रज्जू सोनी ने कहा कि विद्यालय का वार्षिक उत्सव स्कूल की प्रगति की कहानी बताता है। यह पूरे वर्ष के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने का अवसर होता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की दीवारों पर बच्चों द्वारा स्वयं पेंटिंग की गई है तथा स्वागत हेतु गुलदस्ते भी विद्यार्थियों द्वारा ही तैयार किए जाते हैं। साथ ही उन्होंने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं की ओर अतिथियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उनके निराकरण की मांग की।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को बहुत बहुत बधाई मेहनत और लगन से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।आप सबकी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति बहुत ही मनमोहक और सराहनीय है।
कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ आसपास के स्कूलों के विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।
शाला प्रबंधन समिति द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की समापन राजकीय गीत के साथ हुआ।



