अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बजट विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम– हर्षा लोकमनी

दुर्ग : भाजपा जिला दुर्ग की उपाध्यक्ष श्रीमती हर्षा लोकमणि चंद्राकर ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कहा कि देश की वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को 9वी बार ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत करने पर बधाई साथ ही यह बजट आमजन, किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यमवर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट देश को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

उन्होंने कहा कि बजट में अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। किसानों के लिए चलाई गई योजनाएँ, युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु किए गए प्रावधान सराहनीय हैं।

श्रीमती चंद्राकर ने आगे कहा कि बजट आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को मजबूत करता है तथा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से विकास को नई रफ्तार मिलेगी और जनता का जीवन स्तर बेहतर होगा। सरकार के इस दूरदर्शी और जनहितैषी बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!