पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने बटंग में निषाद और पटेल भवन का लोकार्पण कर कहा, कांग्रेस सरकार ने समाज को आर्थिक रूप मजबूत करने का काम किया

अम्लेश्वर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन के के ग्राम बटंग में निषाद समाज एवं पटेल समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण कर समाज को समर्पित किया। आपको बता दें निषाद समाज द्वारा आयोजित गुहा निषाद राज जयंती समारोह में शामिल हुए श्री बघेल ने सामाजिक एकता और संगठन को मजबूती के लिए अपने कार्यकाल में निषाद समाज एवं पटेल समाज के लिए भवन स्वीकृत किया गया था जिसका निर्माण पूर्ण होने के बाद श्री बघेल ने लोकार्पण किया है।
श्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में लगातार समाज हित में अनेकों कार्य किए गए हैं। निषाद समाज के लिए मछुआ नीति को कृषि के दर्जा देकर आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया गया साथ ही समाज के सम्मान के लिए बिलासपुर एयरपोर्ट को बिलासा देवी निषाद के नाम से नामकरण किया गया।



श्री बघेल ने कहा कि पटेल समाज मेहनत कस समाज है उनके उत्थान के लिए लगातार कांग्रेस के शासनकाल में कार्य किया देश की पहली शिक्षिका सावित्री बाई फुले रही जो पटेल समाज से आती है। जिसका भी फोटो छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विद्यालय में लगाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। लगातार समाज के सम्मान के लिए कांग्रेस सरकार ने काम किया है। आज भाजपा के सरकार में किसान धान बेचने के लिए भटक रहे हैं, एक-एक दाना खरीदने की वादा करने वाली भाजपा सरकार आज किसानों के धान को खरीदने में असफल रही है। कई किसानों के धान आज भी नहीं बिक पाया है जिससे किसानों में भाजपा सरकार के प्रति असंतोष है। निश्चित ही हमारी सरकार ने किसान को मजबूत करने का काम किया और हमारे शासनकाल में किसान को किसी भी तरह का की धान बेचने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। आज भाजपा के शासनकाल में किसानों के धान का सत्यापन किया जा रहा है घरों और कोठार में जाकर के धान का चेकिंग भाजपा के शासनकाल में किया जा रहा है जो निंदनीय है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता आशीष वर्मा,पूर्व मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य देव कुमार निषाद, अशोक कुमार निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन साहू,सरपंच गैंद लाल वर्मा, निषाद, पुरुषोत्तम पटेल,चंद्रकुमार पटेल , लक्ष्मीनाथ पटेल, गुमान वर्मा, तोरण साहू सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



