उतई में सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति व साइबर क्राइम रोकथाम पर विशेष अभियान आज 18 फरवरी को

उतई। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ उतई के तत्वावधान में 18 फरवरी 2026, बुधवार को मिनी माता चौक, उतई में सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण तथा साइबर क्राइम रोकथाम पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।
इस जनजागरूकता कार्यक्रम में यातायात नियमों के पालन, नशामुक्त समाज के निर्माण तथा बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दुर्ग ग्रामीण) मणि शंकर चंदा होंगे। अध्यक्षता नगर पंचायत उतई की अध्यक्ष सरस्वती नरेंद्र साहू करेंगी।
अति विशिष्ट अतिथियों में शिवनारायण देशमुख (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत उतई), अनुप कुमार लकड़ा (पुलिस अनुविभागीय अधिकारी), हरवंश सिंह मिर्ची (संयुक्त कलेक्टर दुर्ग), राकेश हिरवानी (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत दुर्ग), महेश ध्रुव (थाना प्रभारी उतई), मोरध्वज वर्मा (सांसद प्रतिनिधि उतई), डॉ. टी.आर. यादव (मैनेजिंग डायरेक्टर, महिमा हॉस्पिटल) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति तथा साइबर सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।



