अमलेश्वरकुम्हारीछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनभिलाई 3रानीतराईरायपुरसेलूद

केवल आंकड़ों और शब्दों से प्रदेश का विकास संभव नहीं है, किसान-युवा उपेक्षित, सिर्फ घोषणाओं का बजट: अशोक साहू

पाटन। पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने वर्ष 2026-27 के राज्य बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा है।

उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ठोस एवं प्रभावी प्रावधानों का अभाव दिखाई देता है। बड़ी-बड़ी घोषणाएं जरूर की गई हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर राहत देने वाली योजनाओं का स्पष्ट खाका नजर नहीं आता।

अशोक साहू ने धान खरीदी, रोजगार सृजन और ग्रामीण अधोसंरचना के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को रोजगार देने के लिए ठोस नीति की आवश्यकता है। केवल आंकड़ों और शब्दों से प्रदेश का विकास संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को राहत, समर्थन मूल्य, रोजगार के अवसर और महंगाई से निजात की उम्मीद थी, लेकिन बजट में इन मुद्दों पर ठोस समाधान प्रस्तुत नहीं किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!