अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

केंद्र सरकार के विरोध में पाटन में पुतला दहन एवं प्रदर्शन, 26 फरवरी को

अम्लेश्वर। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन एवं जामगांव आर के समस्त मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस एवं समस्त कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दिनांक 26 फरवरी को शाम 4:00 बजे केंद्र सरकार के विरोध में पुतला दहन एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
यह कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद चौक, जनपद पंचायत पाटन के सामने आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह नव नियुक्त युवा कांग्रेस अध्यक्ष, पाटन विधानसभा तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पहला प्रदर्शन होगा।
कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। तैयारियों का नेतृत्व विपिन चंद्राकर (अध्यक्ष, युवा कांग्रेस पाटन विधानसभा), मोहन साहू (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन) एवं राजेश ठाकुर (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर) द्वारा किया जा रहा है।
कांग्रेस संगठन ने समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!