अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

यातायात व्यवस्था में सुधार एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

 

दुर्ग, 28 फरवरी 2026/ जिले में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल भी शामिल हुए।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार विभागीय अधिकारियों को रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर एवं स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बीएसपी के अधिकारियों को उतई बायपास रोड हेतु आवश्यक जमीन संबंधी एनओसी लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराने कहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने जिले में चिन्हित ग्रे-स्पॉट के संबंध में एएसपी यातायात को संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के संबंध में अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बीएसपी के अधिकारियों को चिन्हित क्षेत्रों में सर्विस लेन निर्माण हेतु जमीने उपलब्ध कराने कहा। एएसपी ने चौक-चौराहों एवं व्यस्तम मार्गों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पर जोर देते हुए विभागीय अधिकारियों को इस हेतु हरसंभव आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

बैठक में पूर्व बैठक की पालन प्रतिवेदन की विभागवार समीक्षा की गई, जिसमें अधिकारियों ने पूर्ण कार्य, अद्यतन प्रगति एवं की गई विभागीय कार्यवाही की जानकारी दी। साथ ही जिले की सड़कों में यातायात सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में एएसपी यातायात सुश्री ऋचा मिश्रा, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम भिलाई-03 श्री महेश राजपूत, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड, आरटीओ श्री एस.एल. लकड़ा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आशीष भट्टाचार्य, तहसीलदार श्री प्रभुल्ल गुप्ता, डॉ. सी.बी.एस. बंजारे सहित एनएचएआई एवं एनएचआई, पुलिस विभाग और बीएसपी के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!