अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल हुईं जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, दिया एकता और समरसता का संदेश

चरोदा/भिलाई। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चरोदा भिलाई तीन स्थित त्रिदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुईं।

इस अवसर पर कॉलोनी के सभी सम्मानित भाई-बहनों द्वारा सामूहिक रूप से होलिका दहन कार्यक्रम बड़े उत्साह, श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती कीर्ति नायक ने सभी नागरिकों को होली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि हमारी एकता, संस्कार और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है।

होलिका दहन के पावन अवसर पर आयोजित इस समारोह ने पूरे कॉलोनी परिवार को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों ने मिल-जुलकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी की सहभागिता, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!