अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दुर्ग जिला प्रशासन की अपील – शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं होली का महापर्व, चौक चौराहा पर की जा रही है सघन जांच

पाटन। दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई है। पर्व के मद्देनज़र पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

जिला पुलिस की सक्रियता और सतर्कता के कारण क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिससे आम नागरिक होली के महापर्व रंगोत्सव को उत्साह और उमंग के साथ मना रहे हैं।

इसी क्रम में रानीतराई थाना क्षेत्र में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रानीतराई थाना के सामने पुलिस जवानों द्वारा सघन जांच की जा रही है तथा संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्रवासियों से शांति एवं भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी के सहयोग से ही होली का त्यौहार सुरक्षित, शांतिपूर्ण और आनंदमय वातावरण में संपन्न हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!