अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
होली मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले युवा कांग्रेस नेता अमृत सिंह राजपूत
अम्लेश्वर। होली मिलन समारोह के अवसर पर दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस के जिला महासचिव अमृत सिंह राजपूत भिलाई पहुंचकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की।


इस अवसर पर अमृत सिंह राजपूत के साथ युवा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया।
मौके पर युवा कांग्रेस गोविंदा निषाद ,नरेंद्र साहू ,किशोर निषाद, तारण साहू, टिकेंद्र निषाद, विशाल सिंह ,करण, भूपेंद्र यादव ,राजा निषाद सहित अन्य उपास्थित रहे।








